विधायक नारायण चंदेल ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय से की मुलाकात, जताया आभार

रायपुर. जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की तथा अपनी टीम में प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया.
आपको बता दें, नारायण चन्देल को भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री का जिम्मा दूसरी बार मिला है. वे जांजगीर-चाम्पा विस से तीसरी बार विधायक हैं. इससे पहले वे छग विधानसभा के उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा संगठन में लंबे अरसे से कार्य का उन्हें अनुभव है. पिछली बार जब वे प्रदेश महामंत्री बने थे, उसके बाद उन्होंने अपने कार्य से खुद की संगठनात्मक क्षमता को साबित किया था, जिसके बाद पिछड़ा वर्ग से भाजपा में वरिष्ठ नेता होने के लिहाज से वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में भी थे.
हालांकि, भाजपा संगठन ने उन्हें एक बार फिर प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी है. ऐसे में विधायक नारायण चन्देल की संगठनात्मक दृष्टि से काम करने की जो शैली है, उससे संगठन को जरूर मजबूती मिलेगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!