मरवाही विस क्षेत्र में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए विधायक नारायण चन्देल, भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक भी ली

बिलासपुर. मरवाही विधानसभा की उपचुनाव में पेंड्रा ग्रामीण मंडल के ग्राम बारी उमराव में मरवाही उपचुनाव के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पेंड्रा ग्रामीण मंडल के प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक नारायण चंदेल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया तथा भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली.
साथ में, भाजपा के जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, जांजगीर-चाम्पा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, जिला मंत्री नीरज जैन सहित कार्यकर्ता, नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Suicide News : सलखन गांव में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

error: Content is protected !!