ठंड और प्रदूषण से कोरोना संक्रमण और अधिक फैल सकता है : डाॅ. पांडा, त्योहार में लापरवाही पड़ेगी भारी

रायपुर. मेकाहारा रायपुर के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डाॅ. आरके पांडा ने लोगों को सचेत किया है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है, बल्कि ठंड और प्रदूषण बढ़ने से यह और फैल सकता है जैसा यूरोप और अन्य देशों की रिसर्च में जानकारी सामने आई है।
उन्होने कहा कि वर्तमान में इसके मामले कुछ कम हुए हैें, लेकिन दशहरा, दीपावली त्योहार मनाने के दौरान यदि लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ जाएगा। उन्होने कहा कि सर्दी,बुखार के लक्षण दिखने पर घर पर ही स्वयं दवाई न लेकर तुरतं डाक्टर को दिखाना चाहिए और उनकी सलाह से कोरोना की जांच करानी चाहिए। जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा,स्वस्थ होने की संभावना उतनी ही तेजी से बढ़ती है।
मास्क से मुंह और नाक अच्छी तरह ढंके, भीड़ में जाने से बचें और हाथों की नियमित साबुन से सफाई करें। उससे पहले चेहरे,आंखों को न छुएं। ये आदतें कोरोना काल ही नही बाद में भी असरकारक साबित होंगी।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!