लड़की पैदा करने और खर्च कौन उठाएगा की बात को लेकर दहेज के लिए प्रताड़ना, महिला की आग से जलकर हुई मौत, मामले में पति, ससुर, सास समेत 5 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में 3 महिलाएं

जांजगीर-चाम्पा. बार-बार लड़की पैदा करने और ख़र्च कौन उठाएगा की बात को लेकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले 5 आरोपियों को नवागढ़ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में पति, ससुर, सास, जेठानी और ननन्द शामिल है. मामला अवरीद गांव का है. महिला की आग से जलकर इलाज के दौरान बिलासपुर के अस्पताल में मौत हुई थी.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 12 अक्टूबर को महिला ललिता की आग से जलकर मौत हुई थी. 6 अक्टूबर को आग से जलने की घटना हुई थी. मामले में महिला के परिवार वालों ने नवागढ़ थाने में शिकायत की, जिसकी एसडीओपी दिनेश्वरी नन्द ने जांच की और परिवार के लोगों का बयान लिया.
परिवार वालों ने बताया कि बार-बार लड़की पैदा करने और खर्च कौन उठाएगा की बात को लेकर प्रताड़ना दी जाती थी और मायके से सोने-चांदी, रुपये लाने को लेकर प्रताड़ित की जाती थी. इससे आहत होकर महिला ने आग लगा ली थी और उसकी मौत हो गई है.
डीएसपी की जांच के बाद मामले में 10 नवम्बर को आईपीसी की धारा 498 क, 304 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया और कल 11 नवम्बर को 5 आरोपी, जिसमें पति राम अवतार कश्यप, ससुर झरोखा कश्यप, सास फिरतीन बाई, जेठानी आरती बाई, ननन्द अनुसुइया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!