बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक के पार्ट्स खोलने वाला युवक भी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी और बाइक के पार्ट्स खोलने वाले आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 12 नवम्बर को अकलतरा के मंडी रोड से बाइक चोरी हुई थी. इसकी रिपोर्ट थाने में कल 19 नवम्बर को पीड़ित ने दर्ज कराई थी.
एफआईआर के बाद मामले में सन्देह के आधार पर प्रेम लाल उर्फ सोनू से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करने की बात कही और बाइक के पार्ट्स को अंधियारी पाठ अकलतरा के राहुल उर्फ आशीष ने पार्ट्स को खोला है.
आरोपी युवक के घर से बाइक के पार्ट्स को बरामद किया गया. प्रकरण में दोनों आरोपी प्रेमलाल यादव और आशीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!