दो साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर सूटकेस में रखी रकम को पार किया था

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दो साल से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम पवन सिन्हा है, जो अकलतरा के वार्ड 13 का रहने वाला है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 9 सितम्बर 2018 को अकलतरा के वार्ड 13 के चक्रवर्ती बंजारे के घर में घुसकर सूटकेस में रखी रकम 3 हजार को पार कर दिया था.
मामले में पुलिस, आरोपी की तलाश कर रही थी. अभी पुलिस को पता चला कि आरोपी पवन सिन्हा घर में है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी से 410 रुपये बरामद किया गया है. मामले में आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!