हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल के लिए 6 माह में 6 असाइनमेंट जारी करने का निर्णय, सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 6 महीनों में 6 असाइनमेंट जारी करने का निर्णय लिया है। यह असाइनमेंट छात्र घर से लिखकर अपनी शालाओं में जमा करेंगे। इसका मूल्याकन संबंधित शालाओं द्वारा करवाकर प्राप्तांक मण्डल के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के असाइनमेंट संबंधी विशेष निर्देश सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को जारी कर दिए है। प्राचार्यों को जारी निर्देश में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए छात्रों को 6 में से 4 असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है।
असाइनमेंट अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा में अधिभार भी दिया जाना है। इसलिए असाइनमेंट की महत्ता को ध्यान में रखते हुए छात्रों द्वारा जमा किए गए असाइनमेंट विद्यालय में मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम घोषित होने से 120 दिनों तक आवश्यक रूप से सुरक्षित रखें जाएं।
निर्देश में यह भी कहा गया है कि समय-समय पर स्कूलों का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के समय असाइनमेंट सुरक्षित नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!