नगरीय प्रशासन मंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, एक करोड़ 43 लाख 75 हजार रूपए की लागत से जलाशय जीर्णाेद्धार और लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम नरदहा में जलसंसाधन विभाग के अंतर्गत एक करोड़ 43 लाख 75 हजार रूपए की लागत से जलाशय जीर्णाेद्धार और लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया।
इस दौरान जलाशय का अवलोकन करने गए मंत्री डॉ. डहरिया से आसपास के ग्रामीणों ने शिकायत की कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा नहर प्रवाह स्थल में दीवार खड़ी कर दी गई है। ड्रेनेज का निर्माण भी व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया है। मंत्री डॉ. डहरिया ने भी मौके का मुआयना किया।
इस दौरान उन्होंने वस्तुस्थिति देखी और बोर्ड के अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर नाराजगी जताई। गांव के किसानों ने भी मंत्री से अनेक शिकायते की है। मंत्री डॉ. डहरिया ने शीघ्र ही ग्रामीणों की शिकायतों को दूर करने की बात कही है।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!