वन मंत्री ने अकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर 26 गौपालक किसानों को 3 लाख 38 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया

रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द, ग्राम भिंभौरी, ग्राम बोईरकछरा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
मंत्री श्री अकबर वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द में श्रीमती सुकलिया बाई खुसरों के निवास में भेंटकर उन्हें राज्य शासन द्वारा प्रदत्त चार लाख रूपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के पश्चात बोईरकछरा निवासी दिनेश के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात की और उनकी पत्नी राधिका बाई की आकस्मिक निधन होने पर चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
वन मंत्री अकबर, कार्यक्रम की शुरूआत में ग्राम भिंभौरी के 26 पशुपालकों से भेंट मुलाकात कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने 26 पशुपालकों को प्राकृतिक आपदा के तहत स्वीकृत 3 लाख 38 हजार रूपए का चेक पशुपालकों को वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि अकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्राम भिंभौरी में 25 गाय एवं बैल तथा ग्राम उसरवाही में एक गाय की मृत्यु हुई थी। मंत्री अकबर ने भिंभौरी निवासी बुधराम की एक गाय व एक बैल की मृत्यु होने पर 27 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। उसरवाही निवासी श्री महेन्द्र को 15 हजार का चेक वितरण किया।
इसी प्रकार भिंभौरी के गौ पालक कौशल को 15 हजार, मामराज को 24 हजार, जगतारन को 15 हजार, गेंदसिंह को 15 हजार, रामअवतार को 15 हजार, राजकुमार, सुखदेव, मलेशराम, कृपासिंह, मनोज कुमार, कमलेश, कबीर, बिरजलाल, सियाराम, पंचराम को उनकी पशुओं की मृत्यु होने पर 12-12 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।
इसी प्रकार पेशीलाल, राजाराम, राजेन्द्र, शेरसिंह, भगवान सिंह, गणेशलाल को उनकी गाय की मृत्यु होने पर 15-15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। दशरू को आठ हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!