पति ने की थी गला दबाकर हत्या, खुदकुशी का रूप देने पेड़ पर लटका दिया था पत्नी का शव, आरोपी पति गिरफ्तार, इस वजह से की थी पत्नी की हत्या…

रायपुर. आरंग थाना क्षेत्र के अमेठी मोड़ के पास पेड़ पर महिला की लटकती लाश मिली थी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. महिला के बैग से मिली पर्ची के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ ही घण्टे में मामले का खुलासा हो गया.
पुलिस ने सन्देह के आधार पर पति से पूछताछ की तो उसने गला दबाकर हत्या करने और खुदकुशी का रूप देने शव को दुप्पटे से पेड़ पर लटका दिया था.
आरंग पुलिस ने आरोपी पति हरवंश धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी भूरी, रायपुर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी. इस पर पति को आपत्ति थी, जिसकी वजह से अक्सर विवाद होता था. पति को उसके चरित्र पर शंका थी.
कल रात साढ़े 7 बजे अपने गांव पिरदा जाने के लिए स्कूटी से निकले, लेकिन रास्ते में फिर विवाद हो गया और दोनों वापस रायपुर लौट रहे थे. तभी अमेठी मोड़ के पास पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और खुदकुशी का रूप देने शव को दुप्पटे से पेड़ पर लटका दिया.
आज जब महिला की लाश पेड़ पर लटकती मिली तो आरंग पुलिस अलर्ट हुई और कुछ ही घण्टे में हत्या की वारदात का खुलासा हो गया.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!