राजधानी में मर्डर : थाने से कुछ ही दूरी पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में युवक पहुंचा था थाने, हुई मौत, वारदात के बाद दहशत

रायपुर. राजधानी में बीती रात हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई है। ये पूरी घटना थाने से थोड़ी ही दूरी पर हुई है। घटना के बाद घायल हालात में खुद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस वालों को दी। मृतक युवक का नाम भोला तांडी बताया जा रहा है।
जानकारी में मुताबिक, घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। देर रात भोला तांडी नशे के लिए थिनर खरीदने गोलाबाजार के एक बुक स्टोर पर गया था। यहां पर थिनर खरीदते समय भोला का वहां खड़े अन्य लड़को से विवाद हो गए। विवाद के दौरान सभी वहां से थाने के पीछे एक सुनसान जगह में आये और यहां पर विवाद करने लगे। इतने में आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से भोला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद खून निकलता देख आरोपियों ने भोला को गंभीर हालात में मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गए।
इधर लहूलुहान हालात में भोला थाने पहुंचा और खुद के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल हत्या के आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!