कांग्रेस के मायाजाल में न फंसे JCCJ विधायक, वरना वे कहीं के नहीं रहेंगे : धर्मजीत सिंह, जेसीसीजे के दो विधायक अख्तियार कर चुके हैं बागी तेवर

रायपुर. JCCJ के विधायक धर्मजीत सिंह ने बयान जारी करके कहा है कि वे बीजेपी और कांग्रेस में नहीं जाएंगे वे जनता कांग्रेस छग में ही रहेंगे. धर्मजीत सिंह ने JCCJ की बैठक में कहा कि विधायक कांग्रेस के मायाजाल में न फंसे, वरना वे कहीं के नहीं रहेंगे. साथ आएं, हम मिलकर काम करेंगे.
अजीत जोगी के निधन के बाद आज पहली बार कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में रेणू जोगी को जनता कांग्रेस छग जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई गई हैं.
आपको बता दें ​कि जेसीसीजे के दो विधायकों ने बागी तेवर अख्तियार कर रखे हैं.
विधायक देवव्रत सिंह एवं प्रमोद शर्मा, पार्टी से बगावत कर चुके हैं.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!