Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना में विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों मामले ग्राम हाथीटिकरा के हैं. विभागीय जांच में मीटर और विद्युत लाइन में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने की बात सामने आई. दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई की गई है.

 



पहले मामले में हाथीटिकरा निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल के घरेलू विद्युत कनेक्शन की जांच की गई. विभाग के अनुसार जांच लक्ष्मी नारायण के घर की बिजली विद्युत बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन काट दिया गया था, परंतु जांच के दौरान मीटर में छेड़छाड़ कर डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया. मौके पर 2568 वाट का विद्युत भार दर्ज किया गया. विभागीय दस्तावेज में 2 लाख 28 हजार 710 रुपए की बकाया राशि बताई गई है. इस मामले में विभागीय अधिकारी नरेश कुमार देवांगन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दूसरे मामले में रामजी पटेल, निवासी ग्राम हाथीटिकरा के विद्युत कनेक्शन की जांच की गई. विभाग के मुताबिक, मीटर और लाइन में छेड़छाड़ कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जांच में 530 वाट का विद्युत भार पाया गया, जबकि बकाया राशि 33 हजार 760 रुपए दर्ज की गई. विभाग की शिकायत पर नैला चौकी में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!