JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले 2 शिक्षकों को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है. दोनों शिक्षकों के वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है.

 



दरअसल, बलौदा क्षेत्र के परसदा गांव के प्रायमरी स्कूल के शिक्षक ललित भारद्वाज का शराब पीकर स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था. इसके अलावा, पामगढ़ के भुईगांव के स्कूल के प्रधानपाठक योगेश्वर सिंह कंवर का शराब पीकर स्कूल आने का वीडियो वायरल हुआ था. इन दोनों मामले में डीईओ ने सस्पेंड करने की कार्रवाई की है. आपको बता दें, जिले में शराब पीकर शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!