मरवाही उपचुनाव : कांग्रेस ने बाजी मारी, केके ध्रुव को मिली बड़ी जीत, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये लिखा, इनकी तारीफ की…

पेंड्रा-मरवाही. मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने 37 हजार 952 वोटों से बीजेपी के डॉ. गम्भीर सिंह को मात दी. डॉ. केके ध्रुव को कुल 83 हजार 372 और डॉ. गंभीर सिंह को 45 हजार 240 वोट मिले. जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस विजयी प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव को जीत का प्रमाण पत्र वितरित किया.
मरवाही उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है और इस जीत को लेकर कई कांग्रेस नेताओं को श्रेय दिया है.


आपको बता दें, 90 विधानसभा सीट वाले छग में कांग्रेस के अब 70 विधायक हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

2018 के विस चुनाव में से जेसीसीजे के अजीत जोगी ने जीत हासिल की थी. उनके निधन के बाद यह विस सीट रिक्त हुई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ. 3 नवम्बर को वोटिंग हुई थी, जिसके बाद आज 10 नवम्बर को काउंटिंग हुई. इसमें कांग्रेस को बड़ी जीत मिली.

इस चुनाव में विशेष बात रही कि जेसीसीजे के अमित जोगी ने भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन मरवाही विस में सत्ता के पक्ष में लोगों ने अपना मत दिया और कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को बड़ी जीत मिली. इस तरह दीपावली के पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की दीपावली का जश्न मनाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!