तुरंत जांच नहीं कराने के कारण कोरोना से अधिक मृत्यु हो रही, लापरवाही के कारण हो रही है ज्यादा मृत्यु

रायपुर. कोरोना संक्रमण के मामले कुछ कम हुए हैं पूर्व की तुलना में, लेकिन मरीजों में आईसीयू में मृत्यु की दर बढ़ी है, क्योंकि मरीज लक्षण दिखने पर तुरंत जांच नही करा रहे हैं और उनकी स्थिति खराब हो जाती है, अस्पताल पहुंचने के पहले ही.
दुर्ग जिले के एक 40 वर्ष के पुरूष जो डायबिटिज और उच्च रक्त चाप से पीड़ित थे. इन्होने लक्षण होने के 5-6 दिन बाद कोविड-19 जांच कराई. 2 नवंबर को कोरोना पाजिटिव होने के बाद इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अनेक प्रयासों के बाद भी 5 नवंबर को इनकी मृत्यु हो गई, अगर इन्हे लक्षण दिखने के बाद तुरंत इलाज मिलता तो इनकी बहुमूल्य जान बचाई जा सकती थी.
इस केस से यह स्पष्ट है कि लापरवाही के कारण मृत्यु ज्यादा हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!