आरामिल संचालक के घर में चोरी करने घुसे नकाबपोश 2 युवक, 12 साल की बच्ची पर चाकू से किया हमला, हथेली में आई चोट, अस्पताल में भर्ती, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के वार्ड 12 निवासी आरामिल संचालक के घर में देर रात 2 नकाबपोश युवक घुसे. यहां बदमाशों ने व्यवसायी की 12 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से बच्ची की हथेली में चोट आई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बलौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि देर रात 3:15 बजे व्यवसायी आनन्द अग्रवाल के घर में 2 युवक घुसे. यहां चोरी का प्रयास किया. इस दौरान व्यवसायी की 12 साल की बेटी जग गई तो बदमाशों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया.
हमले से बच्ची की हथेली में चोट आई है. मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
बच्ची का इलाज बलौदा अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी धारा बढ़ाई जा सकती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!