शख्स की जली हालत में मिली लाश, नहीं हुई मृतक की पहचान, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-बलौदा. पंतोरा उपथाना के बेलटुकरी गांव में नहर किनारे एक शख्स की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शख्स की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा.
पंतोरा उपथाना के प्रभारी अवनीश श्रीवास ने बताया कि आज दोपहर ढाई बजे पुलिस को बेलटुकरी गांव के नहर किनारे एक व्यक्ति की जली लाश मिलने की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई. मृतक की पहचान नहीं हुई है.
पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट से शख्स की मौत का खुलासा होगा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतक शख्स की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!