नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम दीपेश भार्गव है, जो पिपरसत्ती गांव का रहने वाला है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि नाबालिग लड़की केओ अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट 7 अगस्त को परिजन ने थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया था.
अभी लड़की को बरामद किया गया और उसके बयान के आधार पर धारा 366, 376 और 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई और आरोपी युवक दीपेश भार्गव को गिरफ्तार किया गया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, मुख्य आरोपी ने फ़ोटो-वीडियो वायरल करने दी थी धमकी...
error: Content is protected !!