नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354 ( ख ) और 8 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 19 नवम्बर को नाबालिग लड़की को युवक रामायण पटेल द्वारा घर के भीतर में पैसे लेने के बहाने छेड़छाड़ किया.
मामले में थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी युवक रामायण पटेल ( चंगोरी गांव ) को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, उत्तरप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार...
error: Content is protected !!