राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर को, शिक्षा विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी, पढ़िए…

रायपुर. महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी, निबंध लेखन प्रतियोगिता, कार्यशाला और रैलियों आदि का आयोजन कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुए किए जान के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शिक्षकों का प्रोफेशनल लर्निंग, कम्युनिटी के साथ शिक्षा के महत्व पर आपस में वेबीनार एवं परिचर्चा का आयोजन करने कहा गया हैं। इसी प्रकार शिक्षा की आवश्यकता एवं जागरूकता लाने के लिए स्लोगन, नाटक, जनजागरूकता रैली, निबंध लेखन, पोस्ट निर्माण, चित्रकला और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है।
कोविड के दौरान अपने आस-पास बच्चों के सीखने की स्थिति, विशेषकर बालिकाओं का सीखना जारी रखने संबंधी स्थिति का अध्ययन, गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष बालिकाओं के स्कूलों और प्रवेश की तुलनात्मक स्थिति, शालात्यागी बच्चों की जानकारी और अध्ययन जैसी गतिविधियों का आयोजन कर सभी को शिक्षा सुविधा दिलवाने का प्रयास किया जाए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!