पंचायत सचिव से मारपीट और जातिगत गाली-गलौज का मामला, महिला उपसरपंच, उसके पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर के बाद फरार थे चारों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. पंचायत सचिव से मारपीट और जातिगत गाली-गलौज के मामले में आरोपी महिला उपसरपंच, उसके पति समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला हसौद थाना क्षेत्र के भातमाहुल गांव का है.
पुलिस के मुताबिक, 9 सितम्बर को पंचायत भवन में मीटिंग चल रही थी. इस दौरान महिला उपसरपंच राजकुमारी चन्द्रा, उसके पति सुरेश चन्द्रा और 2 अन्य ग्रामीणों तेरस जायसवाल, श्यामलाल चन्द्रा ने पंचायत सचिव हेमलाल भार्गव से मारपीट की. साथ ही, जातिगत गाली-गलौज की.
पंचायत सचिव ने मामले की रिपोर्ट हसौद थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 342, 294, 506, 34 और एससीएसटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया. एफआईआर के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे.
मामले में आज पुलिस ने 4 आरोपी महिला उपसरपंच राजकुमारी चन्द्रा, उसके पति सुरेश चन्द्रा और तेरस जायसवाल, श्यामलाल चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : बलौदा थाना के बिरगहनी गांव के आदतन गुंडा बदमाश शांतनु सांडे को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया, 5 आपराधिक और 12 प्रतिबन्धात्मक प्रकरण है दर्ज...

फरार के मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आखिरकार की कार्रवाई
दो माह से अधिक वक्त घटना को हो गई थी. आरोपी गांव में ही घूम रहे थे. हसौद पुलिस को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी. पंचायत सचिव से मारपीट जैसे गंभीर मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी. मामले के तूल पकड़ने के बाद जब उच्च स्तर से दबाव बढ़ा तो आखिरकार पुलिस ने फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की. इससे पहले, आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...ये रही हमले की वजह, पढ़िए...

error: Content is protected !!