शादी का झांसा देकर 9 माह तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से 9 माह तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक नरेश साहू है, जो बड़े सीपत गांव का रहने वाला है.
मालखरौदा थाने के टीआई अब्दुल शफीक खान ने बताया, 15 नवम्बर 2020 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बड़े सीपत के युवक नरेश साहू पिता राजकुमार साहू ने शादी का झांसा देकर 11 सितम्बर 2018 से जून 2019 तक घर के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 9 माह तक दुष्कर्म किया.
मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी नरेश साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 450, 376, 506 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया और आज आरोपी नरेश साहू गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!