घर से जबरन ले जाकर रस्सी से बांधकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, एक अन्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने घर से जबरन ले जाकर रस्सी से बांधकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेखर चेलकर है, जो भदरा गांव का रहने वाला है. मामले के एक अन्य आरोपी ईश्वर काठे को 5 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, मामला 2018 का है. अभी 1 नवम्बर को पीड़िता ने दर्ज कराई कि दिसम्बर 2018 में रात 11 बजे वह आंगन में निकली थी. इस दौरान 2 युवक ईश्वर काठे और शेखर चेलकर पहुंचे और पीड़िता के मुंह में कपड़ा बांधकर ले गए और पैर को रस्सी से बांधकर दुष्कर्म किया.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक आरोपी ईश्वर काठे को गिरफ्तार किया था, आज आरोपी शेखर चेलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!