मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवगठित बाराद्वार, सारागांव और बम्हनीडीह तहसील कार्यालयों का शुभारंभ 11 नवम्बर को

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 नवंबर को जिले की नव गठित 3 तहसील कार्यालयों का आनलाइन औपचारिक शुभारंभ करेंगें। जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव, बम्हनीडीह और बाराद्वार के तहसील कार्यालय की अधिसूचना 11 नवम्बर को राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही तीनों तहसील कार्यालय अस्तित्व में आ जाएंगी।
सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन द्वारा तीनों तहसील कार्यालयों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए है।
नवगठित सारागांव तहसील में 11 पटवारी हल्का और 33 ग्राम, बम्हनीडीह तहसील के अंतर्गत 12 पटवारी हल्का और 39 ग्राम तथा बाराद्वार तहसील के अंतर्गत 20 पटवारी हल्का और 50 ग्राम शामिल है।
इन तहसील कार्यालयों के प्रारंभ होने से इन क्षेत्र की आमजनता को अपने राजस्व संबंधी काम-काज के लिए अब ज्यादा दूरी तय करनी नही पड़ेगी। उनके समय और धन की बचत होगी।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!