अहमदाबाद एवं हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा, एक फेरे के लिए चलेगी, ये है ट्रेन का टाइमिंग शिड्यूल… पढ़िए…

बिलासपुर. त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 09481 अहमदाबाद-हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है. यह गाड़ी केवल अहमदाबाद-हावड़ा के मध्य एक फेरे के लिए चलेगी.
यह गाड़ी 16 नवम्बर, 2020 को अहमदाबाद से 17.15 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा तथा रायगढ़ स्टेशनों से होकर गुज़रेगी. इस गाड़ी में ठहराव वाले स्टेशनों से हावड़ा तक की यात्रा कन्फर्म टिकट के साथ की जा सकती है.
इस गाड़ी में 02 एसी थ्री, 14 स्लीपर, 04 सामान्य, 01 चेयरकार एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे. यह गाड़ी पूरी तरह से आरक्षित है तथा केवल कन्फर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी.
इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है –

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!