नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण, अमित शाह, जेपी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस भी रहे मौजूद

पटना. नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की सातवीं बार शपथ की. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस तरह नीतीश कुमार की सीएम के पद पर सातवीं बार ताजपोशी हुई. वे लगातार चौथी बार सीएम बने हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे.
नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ली.
बिहार में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं, जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!