



जांजगीर-चांपा. जिले के कचहरी चौक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र ( बिहान बाजार ) में गुरुवार को धनतेरस की रात को जांजगीर विधायक नारायण चंदेल ने पहुँचकर समूह की महिलाओं द्वारा बनाये उत्पाद की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

विधायक श्री चंदेल ने महिलाओ द्वारा बनाये गए रंगबिरंगे दिये, अगरबत्ती, गोबर के छेने, बाती, फिनायल अन्य सामान की तारीफ की और उन्होंने इन उत्पादों को खरीदा भी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से समाज और देश भी सशक्त होगा। बिहान बाजार कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में लगाया गया है।
विहान बाजार में कार्यक्रम में नवागढ़ ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत खोखरा से बिहान के सागर स्व सहायता समूह द्वारा डिटर्जेंट पाउडर,अगरबत्ती, दिया फिनायल, प्रगतिशील सरस्वती समूह पेंड्री के द्वारा कोसा का साड़ी, जय मा मौली दाई स्व सहायता समूह नवापारा द्वारा साड़ी, छत्तीसगढ़ महिला मछुवारा समिति गौद द्वारा फिनायल निर्माण,
बलौदा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत जाटा के आश्रित ग्राम बहेराडीह के जय गंगा स्व सहायता समूह द्वारा डिटर्जेंट पाउडर फिनायल, जय भवानी स्व सहायता समूह द्वारा अगरबत्ती और गंगे मैय्या स्व सहायता समूह द्वारा आचार, ट्रायको दर्मा युक्त वर्मी कम्पोस्ट, नीम फूल की बड़ी, स्वतंत्रता स्व सहायता समूह जर्वे च द्वारा एलईडी बल्ब
जिले के अन्य ब्लाकों के स्व सहायता समूहों की महिलाएं अपनी उत्पाद लेकर बिहान बाजार में विक्रय किया। विहान बाजार में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह , कृषि स्थायी समिति के सभापति राजकुमार साहू कृषि विभाग के उप संचालक एम.आर तिग्गा ने पहुचकर सराहना की।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/vwW29rbnYyg “]

