मरवाही के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. केके ध्रुव ने ली शपथ, विस अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, CM समेत कई मंत्री रहे मौजूद

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा परिसर में आयोजित मरवाही विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. केके ध्रुव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. के.के. ध्रुव ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चैबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत सहित अनेक विधायक और विशिष्ट जन उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!