बुजुर्ग के साथ 50 करोड़ की धोखाधड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज की जमानत याचिका, डेढ़ साल से रायपुर जेल में बंद है आरोपी

रायपुर. बुजुर्ग के साथ 50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले के आरोपी आफताब सिद्दीकी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी है. सिद्दीकी की हाईकोर्ट से 2 बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है.
राजधानी रायपुर के पंडरी थाना में आफताब सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी आफताब सिद्दीकी, 50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पिछले डेढ़ साल से रायपुर की जेल में बन्द है. धोखाधड़ी का यह मामला कोर्ट में लंबित है.
हाईकोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद आरोपी आफताब सिद्दीकी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन शीर्ष न्यायालय से फिलहाल कोई राहत आरोपी को नहीं मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!