दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 1986 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताने निभाई थी अहम भूमिका

अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. अर्जेंटीना की मीडिया के मुताबिक, माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उन्होंने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी. डिएगो माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है. अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!