जांजगीर-चांपा. राज्य सरकार की योजना के तहत विगत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है।
खाद्य विभाग के वेबसाईट के अनुसार, जिले के 223 उपार्जन केंद्रों में अबतक 4,66,425 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। किसानो ने 11, 253 टोकन के माध्यम सै धान विक्रय किया है।
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले के सभी 230 धान उपार्जन केंद्रों में सरकार के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की गई है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानो को टोकन जारी किया जा रहा है। किसान निर्धारित तिथि को आकर अपने धान विक्रय कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करने कहा गया हैं।