पंचायत सचिव की पिटाई का मामला, 7 ग्रामीणों के खिलाफ हुई नामजद एफआईआर, ग्रामीणों ने भी पंचायत सचिव की थाने में की है शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में उस वक्त हंगामा हो गया, जब पंचायत सचिव ने महिला पंचों के सामने गाली-गलौज की. इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत सचिव मोहम्मद इलाही की पिटाई कर दी.
मामले में पंचायत सचिव की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने 7 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. दूसरी ओर ग्रामीणों ने महिला पंचों के सामने गाली-गलौज करने की शिकायत थाने में की है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. मामले में अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने जांच की बात कही है.
दरअसल, किरारी गांव के पंचों ने सरपंच और सचिव द्वारा 14 वें और 15 वें वित्त समेत अन्य तरह से गड़बड़ी करने की शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की थी, जिसके बाद जांच टीम गठित की गई. यहां आज अकलतरा जनपद के सीईओ, मनरेगा के अधिकारी, पंचायत विभाग के सहायक संचालक जांच के लिए पहुंचे. इस दौरान महिला पंच, ग्रामीण और पंचायत सचिव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आरोप है कि अधिकारियों की जांच के दौरान महिला पंचों के सामने ही पंचायत सचिव ने गाली-गलौज की, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने पंचायत सचिव मोहम्मद इलाही की पिटाई कर दी.
इधर, पंचायत सचिव ने अकलतरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने 7 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!