सगी बहन की हत्या, आरोपी भाई गिरफ्तार, इस मामूली बात को लेकर दिया था घटना को अंजाम, अस्पताल में बहन ने तोड़ा था दम

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई मनीष केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना सोंठी गांव की है.
सक्ती थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 7 दिसम्बर को मनीष केंवट, उसकी पत्नी किरण केंवट और बहन कांता केंवट थी. यहां बहन कांता केंवट, साइकिल को पटक रही थी तो उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं मानी और गाली-गलौज देने लगी. इसकेके बाद किरण केंवट पड़ोस में घूमने चली गई. इस बीच मनीष केंवट ने अपनी बहन कांता का गला दबा दिया और लात से जमकर मारपीट की, जिससे कांता के मुंह से खून निकल रहा था और वह बेहोश हो गई.
कुछ देर भाई भाई रमेश आया तो मनीष ने बहन कांता को मारने और कमरे में बेहोश होने की बात कही.
इसके बाद घायल कांता को कोरबा के अस्पताल ले जाया, जिसने 13 दिसम्बर को दम तोड़ दिया.
शव का पोस्टमार्टम कराकर पहुंचने की जानकारी 15 दिसम्बर को सक्ती थाने में किरण केंवट द्वारा आकर दी गई. इस पर उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर मामले में पूछताछ की गई तो साइकिल की टोकरी को तोड़ने पर गुस्से में आकर वारदात को अंजाम देने की बात आरोपी मनीष केंवट ने कही.
मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मनीष केंवट को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!