पंचायत सचिव से मारपीट, आरोपी सरपंच और उसका भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल, पढ़िए खबर… क्या है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने पंचायत सचिव से मारपीट करने वाले बुड़ेना गांव के आरोपी सरपंच राजेश्वर कश्यप और उसके भाई भुवनेश्वर कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त को गोठान में रात के वक्त गायों को सरपंच द्वारा रखा जा रहा था, जिस पर सचिव ने रखने पर आपत्ति की तो सरपंच राजेश्वर कश्यप और उसके भाई भुवनेश्वर कश्यप ने सचिव मनहरण कश्यप से मारपीट की. मामले की रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.
मामले में नवागढ़ पुलिस ने बुड़ेना गांव के आरोपी सरपंच राजेश्वर कश्यप और उसके भाई भुवनेश्वर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!