दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़, 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपियों के नाम पप्पू राय और रुंसू उर्फ बाबूराय खरे है, जो कोड़ाभाट गांव के रहने वाले हैं.
28 नवम्बर को स्कूटी में सवार होकर पीड़िता और उसकी बहन, स्कूटी में भुईगांव जा रहे थी. रास्ते में दो लोग पहुंचे और पीछे करते हुए अश्लील गाली देने लगे. मना करने पर नहीं माने और धमकी देते हुए गाली-गलौज की.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ( घ ), 294, 506, 34 और पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया और आज आरोपी पप्पू राय और रुंसू उर्फ बाबूराय खरे को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!