भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अकलतरा की हुई बैठक, मंडल प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की उपस्थिति में 22 जनवरी के किसान आंदोलन की बनी रणनीति

जांजगीर-चाम्पा. नगर मंडल अकलतरा की आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें जिला मुख्यालय जांजगीर में 22 जनवरी को होने वाले किसान आंदोलन की रूप रेखा बनाकर हर बूथ से कार्यकर्ता एवं अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में उपस्थित सुनिश्चित कर हर विषय पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मंडल प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, सह प्रभारी परमेश्वर राठौर से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
बैठक में मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, महामंत्री सत्यनारायण साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरषोत्तम नामदेव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी साहू, नपा अध्यक्ष शांति भारते, राजन केडिया गोवर्धन साहू पिंटू बरेठ, सूर्यकांत, जितेंद्र सारथी, मनोज रॉय शिव गोधारिया अनिल दुबे, संजीव राठौर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए.



error: Content is protected !!