विधायक नारायण चंदेल आज से सरगुजा संभाग के दौरे पर, संभाग के बलरामपुर, अम्बिकापुर, सूरजपुर एवं कोरिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बैठक में होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष महामंत्री, जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल आज दिनांक 15 जनवरी से सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। श्री चंदेल 15 से 18 जनवरी तक सरगुजा संभाग के बलरामपुर, अम्बिकापुर, सूरजपुर एवं कोरिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे तथा इस महत्वपूर्ण व बड़ी बैठकों में वे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे तथा सभी जिलों के संगठनात्मक स्थिति की पूरी जानकारी लेंगे।
श्री चंदेल सरगुजा संभाग भाजपा के प्रभारी के नाते वहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व पार्टी के वरिष्ठजन से अलग से बात करेंगे। वे इन सभी जिलों में भाजपा के जिला पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा वरिश्ठजनों से भी अलग-अलग बैठकों के माध्यम से चर्चा करेंगे तथा सम्पन्न हुए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा एवं राम मंदिर निर्माण के जन-जागरण एवं धन संग्रह कार्यक्रम के संबंध में इन बैठकों में चर्चा करेंगे।
भाजपा के संभाग प्रभारी विधायक चंदेल ने सरगुजा प्रवास की तैयारी को लेकर विभिन्न जिले के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!