मंत्रिमंडलीय उप समिति बैठक में फैसला, राजनीतिक प्रकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश, जिला स्तर पर जानकारी तैयार कर समिति के समक्ष रखने के भी निर्देश

रायपुर. राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर आज रायपुर में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी राजनीतिक प्रकरणों की सूची तैयार करने और जिला स्तर पर जानकारी तैयार कर समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए.
इसी तरह, मंत्रिमंडलीय उप समिति की एक अन्य बैठक जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास को लेकर आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के लिए आवास और पर्यावरण विभाग नोडल विभाग होगा. साथ ही, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम निर्माण एजेंसी होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!