आईटीआई सक्ती में रोजगार मेला और पंजीयन शिविर 25 फरवरी को

जांजगीर-चांपा. जिला कौशल विकास प्रधिकरण के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र सक्ती के शासकीय आईटीआई भवन नंदेलीभाठा में 25 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला स्थल पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा रोजगार पंजीयन शिविर का भी आयोजन होगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय ने बताया कि पंजीयन शिविर में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक नया पंजीयन और नवीनीकरण किया जाएगा। पंजीयन के लिए शैक्षणिक योग्यता जाति व निवास प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ आवेदक को स्वयं उपस्थित होना होगा। नवीनीकरण के लिए रोजगार पंजीयन की मूल प्रति एवं एक छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।



इसे भी पढ़े -  Durg Police Transfer : DSP, TI, 4 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... नन्दिनीनगर थाना की जिम्मेदारी DSP को...

error: Content is protected !!