दुकानों में आगजनी, आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, सीसी टीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के मुख्य मार्ग की दुकानों में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम सुनील सोनी है, जो रिक्शा चलाने का कार्य करता है. आरोपी ने आगजनी क्यों की, इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. आरोपी ने 2 से 3 जगहों पर भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां आग बढ़ी नहीं, लेकिन कपड़े और जूते की दुकान में आग भयावह हो गई. आगजनी से दुकानों के सामान जलकर राख हो गए और लाखों का नुकसान हो गया.

सिटी कोतवाली थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि आगजनी की सूचना के बाद तत्काल वे खुद और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकानों के सामान जल गए. यहां सामने की दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया तो एक शख्स आग लगाते दिखा.
बाद में, उसकी पहचान सुनील सोनी रिक्शा चालक के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील सोनी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 436 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और मामले में जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!