नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. थाना बाराद्वार 18.03.2021 को प्रार्थिया ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30.08.2018 के प्रातः 10:00 बजे ग्राम लवसरा निवासी प्राणनाथ बरेठ पिता दादू लाल, उसे नाबालिग जानते हुए बहला फुसला कर शादी करूंगा, कहकर भगा कर अपने घर ले जाकर इसके साथ जबरन बलात्कार किया है. इसकी रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376 भादवि और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथूर ( भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पदमश्री तंवर को घटना के संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया.
विवेचना के दौरान आज 19.03.2021 को आरोपी प्राणनाथ बरेठ पिता दादू लाल बरेठ उम्र 28 वर्ष ग्राम लवसरा थाना बाराद्वार के विरूद्ध धारा सदर का सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!