किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी 1104 करोड़ की रकम, 21 मार्च को होगा किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान

रायपुर। किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 21 मार्च को दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसान न्याय योजना के तहत 1104 करोड़ रु का भुगतान करेगी ।
भूपेश सरकार 18 लाख 43 हजार किसानों के खातों में ये राशि हस्तांतरित करेगी।
सरकार अब तक किसान न्याय योजना के तहत 45 सौ करोड़ रु का भुगतान कर चुकी है। 3 किश्तों में 45 सौ करोड़ रु का भुगतान किया गया है। सरकार चौथी किश्त में 1104 करोड़ रु का भुगतान करेगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि का भुगतान करेंगे। इस योजना में अब तक किसानों को तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रूपए तथा गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप में 74 करोड़ 24 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार धान उत्पादक किसानों की चौथी किश्त की राशि मिलाकर, प्रमाणिक बीज उत्पादक किसानों और गन्ना उत्पादक किसानों को 5702 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान किया जा रहा है। इस राशि में से अब तक किसानों को 4597 करोड़ 86 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवागढ़ के BMO बनाए गए डॉ. पुष्पेंद्र लहरे, पहले भी यहां रह चुके हैं BMO, सीएमएचओ ने जारी किया आदेश...
error: Content is protected !!