आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, अकलतरा, बम्हनीडीह और जैजैपुर तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवारों को मिली मदद

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ,जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम श्रीमती इतवारा बाई की आग मे जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति मंतराम नायक, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम तालदेवरी की कुमारी हीना साहू की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता कदमलाल साहू और तहसील जैजैपुर के ग्राम बोरईडीह निवासी श्रीमती राधाबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्री श्रीमती सुनिता को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी है।



error: Content is protected !!