अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया

जांजगीर-चाम्पा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोता के महिला स्व सहायता समूह के 22 पदाधिकारी एवं महिला सदस्यों का सरपंच, अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंद्रपुर रूपेश गवेल, उपसरपंच यादराम जांगड़े, पंच चंद्रकुमार चंद्रा, सचिव हेमंत कर्ज एवं सभी पदाधिकारी के द्वारा सम्मान किया गया एवं स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं एवं पदाधिकारियों को स्वालंबन स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया.



इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के तहत महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न कार्यों का आवंटन ग्राम पंचायत द्वारा किया गया, जिसमें साग सब्जी लगाने हेतु मशरूम उत्पादन हेतु कुकुट पालन हेतु गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने हेतु कार्यों का आवंटन किया गया.

यहां पोता गांव में नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास करने की बात जनप्रतिनिधियों ने कही

error: Content is protected !!