धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, संगीन वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस, तालाब किनारे खून से लथपथ मिली लाश

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत डभरा के वार्ड 6 के युवक शाहरुख खान की लाश तालाब के किनारे खून से लथपथ हालत में मिली है. धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है. इस संगीन वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. डभरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तफ़्तीश कर रही है.

डभरा थाने के टीआई डेरहाराम टण्डन ने बताया कि हत्या की वारदात हुई है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!