सरकारी सिस्टम पर सवाल : कोरोना पॉजिटिव 80 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद ट्रैक्टर से शव को लेकर गए परिजन, सरकारी तंत्र की मानवता और संवेदनशीलता तार-तार, कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े करती तस्वीर सामने आई है. कोरोना पॉजिटिव 80 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद, शव ले जाने सरकारी गाड़ी नहीं मिली और ट्रैक्टर से शव को लेकर परिजन गए. यहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गम्भीर लापरवाही सामने आई, क्योंकि 5-6 परिजन, कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के शव को ट्रैक्टर पर रखे, जबकि कोई भी पीपीई किट नहीं पहना था.
बड़ी बात यह है कि कोविड पॉजिटिव शख्स के शव को परिजन ट्रैक्टर में ले जा रहे थे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वहां तमाशबीन खड़े रहे. किसी ने ना तो परिजन को रोका और ना ही सरकारी गाड़ी की व्यवस्था की.
यहां कोविड प्रोटोकॉल का भी जमकर उल्लंघन हुआ और संक्रमण का खतरा बढ़ा. अब इस बड़ी लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. इस तरह पामगढ़ में मानवता भी शर्मशार होती रही.
आपको बता दें, डोंगाकोहरौद गांव के कोरोना पॉजिटिव 80 साल के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर उसे पामगढ़ अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया, लेकिन उसके बाद सरकारी सिस्टम का जो चेहरा सामने आया, वह सरकारी तंत्र की मानवता और संवेदनशीलता पर करारा तमाचा रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!