मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपचाररत सुरक्षा बल के जवानों से मिले, अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर के नक्सल घटना में घायल जवानों का कुशलक्षेम जानने रामकृष्ण केयर अस्पताल, नारायणा, बालाजीे और एनएच एमएमआई अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह यहां उपचाररत जवानों से मिले और उनका हौसला बढ़ाते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!