लोहे के विद्युत पोल की चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप, गैस कटर, 6 गैस सिलेंडर जब्त, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गैस कटर से काटकर लोहे के विद्युत पोल की चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से पिकअप, 6 नग गैस सिलेंडर, गैस कटर और 4 टुकड़ों में लोहे के पोल को जब्त किया है और मामले में तफ़्तीश की जा रही है. सभी 6 आरोपी जांजगीर थाना क्षेत्र के पिसौद, लछनपुर और बिरगहनी के रहने वाले हैं.
अकलतरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि विद्युत मंडल की कनिष्ठ यंत्री अनिता डाले ने 3 अप्रेल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, 1 अप्रेल को अकलतरा के डंगहापारा में रोड किनारे लोहे का पोल को कटर से काटकर चोरी की गई है.
मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34, विद्युत अधिनियम की धारा 136 ( 1 ) ( ए ) और लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत जुर्म दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और आज 6 आरोपियों ओमप्रकाश साहू, श्यामलाल देवांगन, शंकर लाल केंवट, रज्जू उर्फ राजकुमार केंवट, संजय उर्फ बलराम सूर्यवंशी, मनोज कैवर्त को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!