पूर्व उप मुख्यमंत्री के बेटे, बहु और पोती की जघन्य हत्या का मामला, एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, तफ़्तीश कर रही पुलिस, जल्द करेगी पूरे मामले का खुलासा

कोरबा. अविभाजित मप्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की हत्या के मामले का एक आरोपी पकड़ा गया है. हत्या का आरोपी, मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है. मामले में पुलिस की जांच चल रही है और घटना को लेकर जल्द खुलासा कर सकती है.
पारिवारिक विवाद में हत्या को अंजाम देना बताया जा रहा है.
आपको बता दें कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की धारदार हथियार से हत्या की गई है.
मृतकों में बेटा हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और पोती आशी शामिल है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!